मंगलवार, फ़रवरी 16, 2010

प्रदेश में आईपीएस से ज्यादा भ्रष्ट हैं आईएएस





मप्र में भ्रष्ट आईएएस अफसरों की संख्या बढ़ी



रवीन्द्र जैन


भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। प्रदेश में लगभग तीन दर्जन आईएएस अधिकारी लोकायुक्त की जांच के दायरे में हैं। सात ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अरोप में कार्यवाही की गई है। मप्र में पहली बार आईएएस अधिकारियों के घरों से करोड़ों रूपए नगद बरामद हो रहे हैं। लोग दबी जुबान कहने लगे हैं कि मुख्यसचिव राकेश साहनी के कार्यकाल में आईएएस अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के सभी रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। जबकि प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के अपेक्षाकृत कम हैं।
मप्र के लोकायुक्त ने पिछले दिनों सुचना के अधिकार के तहत ऐसे आईएएस अधिकारियों की सुची उपलब्ध कराई थी जिनके खिलाफ भ्रष्आचार की जांच की जा रही है। इस सूची में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यसचिव राकेश साहनी सहित तीन दर्जन आईएएस अफसरों के नाम शामिल थे। इनमें कुछ अफसरों को लोकायुक्त क्लीन चिट दे दी है।

मार्च 2009 में लोकायुक्त द्वारा जारी सूची


के अनुसार प्रदेश के दागी आईएएस


अफसरों के नाम व आरोप


अधिकारी का नाम - मनीष श्रीवास्तव
आरोप - त्रैमासिक अर्धवार्षिक परीक्षा के मुद्रण कार्य में घेटाला

अधिकारी का नाम - अरूण पांडे
आरोप - खनिज लीज में ठेकेदारों को अवैध लाभ पंहुचाना

अधिकारी का नाम - प्रभात पाराशर
आरोप - वाहनों के क्रय में 5 लाख से अधिक का भ्रष्टाचार

अधिकारी का नाम - गोपाल रेड्डी
आरोप - कालोनाईजरों को अनुचित लाभ पहुंचाना, शासन को आर्थिक हानि पहुंचाना

अधिकारी का नाम - अनिता दास
आरोप - ऊन तथा सिल्क साडिय़ों के क्रय में भ्रष्टाचार

अधिकारी का नाम - दिलीप मेहरा
आरोप - कार्यपालन यंत्री से अधीक्षण यंत्री की पदोन्नति में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - मोहम्मद सुलेमान
आरोप - कालोनाईजरों को अवैध लाभ पंहुचाना

अधिकारी का नाम - टी राधाकृष्णन
आरोप - दवा खरीदी में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - एसएस उप्पल
आरोप - पांच लाख रूपए लेकर भूमाफियाओं को अनुज्ञा दी

अधिकारी का नाम - अस्ण भट्ट
आरोप - भारी रिश्वत लेकर निजी भूमि में अदला बदली

अधिकारी का नाम - निकुंज श्रीवास्तव
आरोप - पद का दुरूपयोग एवं भ्रष्टाचार, दो शिकायतें

अधिकारी का नाम - एमके सिंह
आरोप - तीन करोड़ रूपए का मुद्रण कार्य आठ करोड़ रूपए में कराया

अधिकारी का नाम - एमए खान
आरोप - भ्रष्टाचार एवं वित्तिय अनियमितताएं, तीन शिकायतें

अधिकारी का नाम - संजय दुबे
आरोप - शिक्षाकर्मियों के चयन में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - रामकिंकर गुप्ता
आरोप - इंदौर योजना क्रमांक 54 में निजी कंपनी को सौ करोड़ रूपए का अवैध लाभ पंहुचाया

अधिकारी का नाम - एमके वाष्णेय
आरोप - सम्पत्तिकर का अनाधिकृत निराकरण करने से निगम को अर्थिक हानि

अधिकारी का नाम - आरके गुप्ता
आरोप - निविदा स्वीकृति में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - एन्टोनी डिसा
आरोप - निविदा स्वीकृति में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - केदारलाल शर्मा
आरोप - सेन्ट्रीफयूगल पम्प क्रय में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - शशि कर्णावत
आरोप - पद का दुरूपयोग, दो शिकायतें

अधिकारी का नाम - केके खरे
आरोप - पद का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार

अधिकारी का नाम - विवेक अग्रवाल
आरोप - 21 लाख रूपए की राशि का मनमाना उपयोग

अधिकारी का नाम - एसके मिश्रा
आरोप - खनिज विभाग में एमएल, पीएल आवंटन में भ्रष्टाचार

अधिकारी का नाम - राकेश साहनी
आरोप - पुत्र को 5 लाख रूपए कम में विमान प्रशिक्षण दिलाया

अधिकारी का नाम - महेन्द्र सिंह भिलाला
आरोप - 75 लाख रूपए की खरीदी में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - अल्का उपाध्याय
आरोप - भारी धन राशि लेकर छह माह तक दवा सप्लाई के आदेश जारी नहीं किए

अधिकारी का नाम - सोमनाथ झारिया
आरोप - 4 वर्षों से भ्रष्टाचार एवं पद का दुरूपयोग करना

अधिकारी का नाम - डा. पवन कुमार शर्मा
आरोप - बगैर रोड़ बनाए ठेकेदार को पांच लाख का भुगतान करना


आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कर


रहा है 25 आईएस की जांच


अफसरों के नाम व आरोप


अधिकारी का नाम - पी नरहरि
आरोप - सड़क निर्माण व स्टाप डेम में गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - तरूण गुप्ता
आरोप - फर्जी यात्रा देयक

अधिकारी का नाम - आरके गुप्ता
आरोप - इंदौर में मैंकेनिक नगर में गलत तरीके से लीज

अधिकारी का नाम - डीके तिवारी
आरोप - ट्रेजर आईलैंड की भूमि उपांतरित करने में गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - एवी सिंह
आरोप - ट्रेजर आईलैंड की भूमि उपांतरित करने में गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - एसएस अली
आरोप - फर्जी फर्मों के द्वारा सर्र्वे सामग्री एवं कम्प्युटर खरीदी

अधिकारी का नाम - एमके अग्रवाल
आरोप - फर्जी फर्मों के द्वारा सर्र्वे सामग्री एवं कम्प्युटर खरीदी

अधिकारी का नाम - राजेश मिश्रा
आरोप - फर्जी दस्तावजों के आधार पर आचार सत्कार शाखा में गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - शिखा दुबे
आरोप - अनुसूचित जाति, जनजाति के विधार्थियों की गणवेश खरीदी में अनियमितता

अधिकारी का नाम - जीपी सिंघल
आरोप - सेमी ओटोमेटिक प्लांट की जगह प्राइवेट डिस्टलरी से देशी शराब की वाटलिंग कराने का आरोप

अधिकारी का नाम - टी धर्माराव
आरोप - सेमी ओटोमेटिक प्लांट की जगह प्राइवेट डिस्टलरी से देशी शराब की वाटलिंग कराने का आरोप

अधिकारी का नाम - योगेन्द्र कुमार
आरोप - शराब की दूकान बंद कराने की धमकी देकर लाईसेंसधारियों से अवैध वसूली

अधिकारी का नाम - आरएन बैरवा सेनि
आरोप - अनुसूचित जाति के छात्रों के भोजन बजट में गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - मनीष रस्तोगी
आरोप - सतना में रोजगार गारंटी योजना में 10 करोड़ की अनियमितता

अधिकारी का नाम - विवेक पोरवाल
आरोप - सतना में रोजगार गारंटी योजना में 10 करोड़ की अनियमितता

अधिकारी का नाम - हरिरंजन राव
आरोप - रायल्टी का भुगतान नहीं करने से शासन को लाखों की चपत लगाई

अधिकारी का नाम - अंजू सिंह बघेल
आरोप - नरेगा में भुगतान की गडग़ड़ी

अधिकारी का नाम - एसएस शुक्ला
आरोप - बाल श्रमिक प्रशिक्षण में आठ करोड़ रूपए का दुरूपयोग

अधिकारी का नाम - सीबी सिंह
आरोप - बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए अवैध निर्माण व बिक्रय

अधिकारी का नाम - प्रमोद अग्रवाल
आरोप - औधोगिक केन्द्र विकास निगम में अनियमितताएं

अधिकारी का नाम - आशीष श्रीवास्तव
आरोप - एमपीएसआईडीसी की राशि का एक मुश्त उपयोग कर बैंक लोन पटाने का मामला

अधिकारी का नाम - संजय गोयल
आरोप - नरेगा में कुंआ निर्माण में अनियमितता

अधिकारी का नाम - निकुंज श्रीवास्तव
आरोप - रेडक्रास सोसाइटी में आर्थिक गड़बड़ी

अधिकारी का नाम - एसएन शर्मा
आरोप - ट्रांसफर के बाद बंगले पर फाइलें बुलाकर आम्र्स लायसेंस स्वीकृत किए

अधिकारी का नाम - मनीष श्रीवास्तव
आरोप - चार शिकायतें, शिवपुरी, टीमकगढ़ में अर्धवार्षिक परीक्षा में गलत भुगतान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन में निर्माण में अनियमितता, दवा व बिस्तर खरीदी में गड़बड़ी, उत्तर पुस्तिका छपाई और गणवेश खरीदी और खदानों का गलत तरीके से आवंटन


नोट : नरेगा में भ्रष्टाचार के आरोप भिण्ड के तत्कालीन कलेक्टर सुहेल अली पर भी लगे, लेकिन कांग्रेस विधायक डा. गोविन्द सिंह का आरोप है कि - राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश साहनी के साथ सुहेल अली के जीजा-साले के संबंध होने के कारण उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।


एक वर्ष में चार आईएएस अफसरों
भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हुए

अधिकारी का नाम - केपी राही
आरोप - नरेगा में जमकर माल कूटा

अधिकारी का नाम - अंजू सिंह बघेल
आरोप - कटनी भूमि घोटाला

अधिकारी का नाम - अरविन्द जोशी
आरोप - आयकर छापे में घर से तीन करोड़ नगद बरामद

अधिकारी का नाम - टीनू जोशी
आरोप - आयकर छापे में घर से करोड़ों रूपए बरामद व लॉकर में मिले सोने चांदी के बर्तन


चरित्रहीनता के आरोप में भी निलंबन
मप्र के इतिहास में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को चरित्रहीनता के आरोप में निलंबति किया गया। भोपाल जिला पंचायत के सीईओ पाटिल को एक युवक के साथ उनके अफ्तर में ही संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। इस दृश्य को स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीवी पर देखा और पाटिल को निलंबित कर दिया गया। मुख्यसचिव राकेश साहनी ने पाटिल को बचाया और बहाल कराया।

इन पर भी मिली करोड़ों की सम्पत्ति

अधिकारी का नाम - अरविन्द जोशी
अधिकारी का नाम - टीनू जोशी

इनने नहीं दिया सम्पत्ति का ब्यौरा :

मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 के अंतर्गत प्रत्येक कलेन्डर वर्ष के लिए चल अचल सम्पत्ति का ब्यौरा शासन को प्रस्तुत करना चाहिए, लेकिन मप्र में 44 आईएएस अधिकारी ऐसे हें जिन्होंने वर्ष 2008 के लिए अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है।


सम्पत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले आईएएस अधिकारी

- दिलीप मेहरा
- गोपाल प्रसाद सिंघल
- एमएम उपाध्याय
- राकेश अग्रवाल
- सेवाराम
- केपी सिंह
- प्रवीर कृष्ण
- संजय बंदोउपाध्याय
- विनोदकुमार
- कोमलसिंह
- पीके पाराशर
- एसएन मिश्रा
- प्रमोद अग्रवाल
- एमके वाष्णेय
- रघुवीर श्रीवास्तव
- केएम गौतम
- अनिरूद्ध मुखर्जी
- वीणा घाणेकर
- मनीष रस्तोगी
- सूरज डामोर
- विवेक अग्रवाल
- एमएस भिलाला
- डीपी अहिरवार
- भरत कुमार व्यास
- राजकुमार पटेल
- जेटी एक्का
- शिवानंद दुबे
- उमाकांत उमराव
- जगदीश शर्मा
-केके खरे
- मधु खरे
- मनीष सिंह
- सुखवीर सिंह
- राजेश प्रसाद मिश्रा
- मुकेश चंद्र गुप्ता
- एसएस अली
- अनिल यादव
- विवेक पोरवाल
- शोभित जैन
- चंद्रशेखर बोरकर
- गीता मिश्रा
- शशि कर्णावत
- राहुल जैन
- मनोहर दुबे

कोई टिप्पणी नहीं: