गुरुवार, फ़रवरी 11, 2010


जोशी परिवार के लॉकर्स

से निकला सवा किलो सोना
























भोपाल. निलंबित आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी के पिता सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एचएम जोशी और उनकी पत्नी निर्मला जोशी के तीन लॉकर में करीब सवा किलो सोना और 10 किलो चांदी के जेवर मिले हैं। इसकी कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। आयकर विभाग ने मंगलवार को रविशंकर नगर स्थित सद्गुरु नागरिक सहकारी बैंक में उनके तीन लॉकर खोले हैं। यहां एक लॉकर एसपी शर्मा के नाम से मिला है, जिसे जोशी परिवार का बताया जा रहा है। इस लॉकर को बाद में खोला जाएगा।

आयकर विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे बैंक पहुंची। श्री जोशी की मौजूदगी में लॉकर खोलने का काम शुरू हुआ। इन लॉकरों में बोरी में भरकर जेवर रखे हुए थे। विभाग के अनुसार 1200 ग्राम सोना (18 लाख) और 10 किलो चांदी (दो लाख) के जेवर मिले हैं। अरविंद-टीनू जोशी के निवास पर छापे के दौरान सद्गुरु बैंक में किन्हीं एसपी शर्मा के नाम आवंटित एक लॉकर की चाबी व दस्तावेज मिले थे।

इस बारे में जोशी दंपति ने आयकर अधिकारियों को बताया है कि एसपी शर्मा उनके परिचित हैं और उन्होंने बैंक में केवल उनका परिचय कराया था। विभाग के अधिकारियों ने श्री शर्मा से संपर्क किया, वे अभी बड़ौदा में हैं। उनके भोपाल आने के बाद लॉकर को खोला जाएगा। एचएम जोशी सद्गुरु नागरिक सहकारी बैंक के संस्थापक सदस्य हैं वे बैंक के पहले संचालक मंडल में संचालक रह चुके हैं। (पेज 9 भी पढ़ें)

अब तक सामने आई काली कमाईअरविंद-टीनू जोशी के पासनकद : 3 करोड़ 3 लाखसोना : 6 लाख 65 हजारहीरा : 1 लाख 70 हजारविदेशी मुद्रा : 7 लाखएचएम जोशी के निवास परनकद : 1 लाख 75 हजारसोना : 6 लाख 27 हजारचांदी : 58 हजारटीनू जोशी के लॉकर में 21 लाख के आभूषणएचएम जोशी के लॉकर में 20 लाख के आभूषण

नोटों पर लगी बैंक सील ने खोली पोलनिलंबित आईएएस अधिकारी अरविंद-टीनू जोशी के निवास से जो तीन करोड़ रुपए की नकदी मिली है, वह तो सिर्फ छह महीने में ही जुटाई गई है। इस दंपति के पास इससे कहीं ज्यादा राशि हो सकती है। यह खुलासा किया है आयकर विभाग ने।

अब विभाग इस बात की तहकीकात कर रहा है कि जोशी दंपति ने किसी बैंक में कोई बेनामी खाता तो नहीं खोल रखा? दरअसल छापे में जोशी दंपति के घर से मिले नोटों पर लगी बैंक की सील के आधार पर कहा जा रहा है कि यह राशि पिछले छह महीने में ही जुटाई गई थी।

इसमें से कुछ पर तो पिछले महीने की ही सील लगी है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस हिसाब से जोशी दंपति के पास हर माह न्यूनतम 50 लाख रुपए आ रहे थे। अब तक जोशी दंपति के करीब 6 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी मिली है। विभागीय अधिकारी इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि कहीं इनके गोपनीय खाते तो नहीं हैं?

असाई भी सस्पेंडआयकर छापों के सिलसिले में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय भोपाल में पदस्थ अधीक्षण यंत्री दीपक असाई को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। 4 फरवरी को आईएएस दंपति अरविंद और टीनू जोशी के यहां छापों के दौरान श्री असाई के यहां भी छापा मारा गया था।

पूरे परिवार की है ये संपत्तिञ्चआज मेरी मां के लॉकर खुले हैं। उसमें से जो संपत्ति मिली है वो मेरी मां, भाभी और अमेरिका व इंग्लैंड में रहने वाली दो बहनों के नाम से है। जैसे ही वहां से अथॉरिटी लैटर आएगा, आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसमें कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है। पत्नी टीनू जोशी के पास 110 ग्राम सोना मिला है।अरविंद जोशी, सस्पेंड आईएएस अधिकारी 

कोई टिप्पणी नहीं: